खाई में गिरा 28 वर्षीय मजदूर, दर्दनाक मौत
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की लगघाटी के बुवाई पंचायत के डाढ़ग में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक मजदूर खाई में गिर गया। हादसे में उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय श्याम लाल निवासी बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, श्याम लाल कहीं जा रहा था। इस दौरान रास्ते में वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद युवक को तुरंत कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पंचायत प्रधान मोहर सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।