खुशखबरी: इस माह रिटायर होने वाले एनपीएस कर्मियों को फरवरी में मिलेगी पुरानी पेंशन
HNN / शिमला
जनवरी में विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हो रहे करीब 60 न्यू पेंशन स्कीम कर्मियों को एक फरवरी से पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। ये कर्मचारी नई पेंशन के लिए नामित थे, लेकिन अब इन्हें पुरानी पेंशन ही मिलेगी। वर्ष 2003 के बाद के पिछले एनपीएस सेवानिवृत्तों को अभी एरियर देने में पेच रहेगा क्योकि सरकार ने अभी पुरानी पेंशन स्कीम के तहत अधिसूचना जारी नहीं की है।
मगर राज्य सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पहली पेंशन एक फरवरी को दी जानी है। एक फरवरी को इसके दायरे में नए कर्मचारी करीब 60 ही आ रहे हैं। 2003 से लेकर नई पेंशन लेने वालों पर अधिसूचना से ही स्थिति साफ होगी। वहीं, बिजली बोर्ड, एचआरटीसी, नगर निगमों सहित करीब एक दर्जन निगमों-बोर्डों में भी पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन मिलेगी, जबकि बड़ी संख्या में निगम बोर्ड इसके तहत नहीं आते हैं।
बता दे कि साल भर तक नई पेंशन स्कीम में नामित कर्मचारियों की संख्या 40 से 150 के बीच प्रतिमाह ही रहेगी। साल के अंत तक ये 1,200 से 1,500 के बीच रह सकते हैं।