खुशवंत सिंह लिटफेस्ट: कसौली में 18 अक्तूबर से होगा आयोजन
HNN/शिमला
खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का 13वां संस्करण 18 से 20 अक्तूबर तक कसौली में आयोजित किया जाएगा। लचीलापन और नवीकरण इस बार का थीम होगा। देश-विदेश की नामचीन हस्तियां इसमें शिरकत करेंगी। अनिरुद्ध भट्टाचार्य की ‘किशोर कुमारः द अल्टीमेट बायोग्राफी’ पर चर्चा होगी।
इस लिटफेस्ट में भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार की जीत की चर्चा होगी। अनिरुद्ध भट्टाचार्य की उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी। खुशवंत सिंह के साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान और कसौली के प्रति लगाव को देखते हुए उनके बेटे राहुल सिंह ने 2012 में लिटफेस्ट शुरू किया था।
खुशवंत सिंह का कसौली के अपर मॉल रोड पर राज विला नाम से बंगला है, जिसमें वह अकसर रहने के आते थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ के कई हिस्से राज विला में लिखे थे।