खेतों में काम करने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने घर में लगाई सेंध
HNN/ मंडी
पुलिस थाना गोहर के कोट गांव में चोर घर के ताले तोड़कर सोने के आभूषण सहित हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए। इस दौरान शातिर अलमारियों से सोने का मंगलसूत्र, 10 हजार रुपए नकद और बैंक पासबुक उड़ा ले गए। शातिरों ने चोरी की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे।
इस दौरान शातिर घर के ताले तोड़कर अलमारी से सोने के आभूषण सहित नकदी ले उड़े। वही परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से गहने और नकदी गायब थी। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुमा देवी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।