Loading...

खेत में काम करने जा रहे व्यक्ति से मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 1 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के पुलिस थाना नेरवा में मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, मोतीराम (48), पुत्र करासु राम गांव बजाह ने नेरवा थाना में शिकायत की है कि वह अपने खेत में काम करने जा रहा था।

इस दौरान रमला देवी, पत्नी लायक राम और विक्रम पुत्र लायक राम गांव बजाह तथा रमेश पुत्र भिंदर सिंह बजाह वहां आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान रमला देवी ने उसके पीछे अपना पालतू कुत्ता भी दौड़ा दिया, जिसने उसे नोच कर जख्मी कर दिया।

वहीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 289, 34 के तहत नेरवा थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।