खेत में काम कर रही 46 वर्षीय महिला पर भालू ने किया हमला
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में सेउबाग क्षेत्र के चचोगा में 46 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ में चोटें आई हैं। महिला की पहचान 46 वर्षीय सुभद्रा देवी पत्नी चेत राम निवासी गांव चचोगा डाकघर सेउबाग तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बीती शाम करीब 6 बजे सुभद्रा अपने खेत में काम रही थी। इस दौरान वहां अचानक एक भालू आ गया और उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला के हाथ में चोटें आई हैं। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
तो वहीं भालू के हमले के बाद लोगों में दशहत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है। नग्गर खंड पंचायत समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्या से अवगत करवाया जाएगा।