खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने जीता गोल्ड मेडल
सिरमौर जिला की साक्षी शर्मा को चुना गया मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
HNN/ सोलन
असम के गुवाहटी में आयोजित हुई खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हिमाचल की बेटियों ने गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और महाराष्ट्र की भारतीय विद्यापीठ के बीच हुआ। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने इस मुकाबले को 33-31 से जीता।
अंतिम रेड तक मुकाबला किसी के पक्ष में जा सकता था, लेकिन चंडीगढ़ विवि की कप्तान साक्षी शर्मा ने अंतिम रेड में अंक लेकर टीम को विजेता बनाया। सिरमौर के शिलाई के रहने वाले साक्षी शर्मा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
साक्षी शर्मा के नेतृत्व में अंकिता चंदेल, तनवी लूकटा, शानवी, कृतिका, प्रिया, लूना, शिवानी ठाकुर, रिद्धम, शगुन नायक, महक चंदेल और अनिशा टीम में शामिल रहीं। बता दें यह सभी खिलाड़ी नालागढ़ के राजपुरा स्थित खेलो इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं।