Loading...

खेलो इंडिया केंद्र के लिए इस दिन तक आमंत्रित आवेदन….

PARUL • 15 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा ने बताया कि शिमला में एक खेलो इंडिया केंद्र खोला जाना है, इसके लिए फॉर्म खेलो इंडिया साइट से डाउनलोड करके निम्न रूप से इंगित प्रतिया संलग्न करते खेलो इंडिया सेंटर के फॉर्म नंबर पूर्ण रूप से भर के सभी दस्तावेजों के साथ संलग्न भेजना होगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने सभी दस्तावेजों को अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में 18 मार्च 2024 तक उपलब्ध कराए। खेलो इंडिया सेंटर के आवेदन आमंत्रित करने के लिए प्रार्थी मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण की शिक्षा प्राप्त किए हो, प्रार्थी खेलो इंडिया फॉर्म की शर्तों को पूर्ण करता हो।

प्रार्थी स्वेच्छिक रूप में खेल का प्रशिक्षण प्रदान कर रहा हो, प्रार्थी को खिलाड़ियों की सूची व आधार की प्रति सहित फार्म के साथ संलग्न करना होगा, प्रार्थी को संस्था से अनुभव का प्रमाणपत्र भी सलंग्न करना होगा।

प्रार्थी प्रशिक्षक के रूप में खेलो इंडिया के पोर्टल पर रजिस्टर होना चाहिए, जिसके लिए उसे अपनी आईडी फॉर्म पर अंकित करनी होगी तथा खेलो इंडिया द्वारा जारी फार्म पूर्ण रूप से भरना होगा।