Loading...

खेलो इंडिया गेम्स, 2022 के लिए इतने दिसम्बर को होंगे ट्रायल

PRIYANKA THAKUR • 15 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

विभाग द्वारा 31 जनवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स, 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि टीम चयन करने के लिए लुहणु स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स बिलासपुर में ट्रायल किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि महिला कब्बडी टीम के चयन के लिए 19 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 10 बजे तथा पुरूष वॉलीबॉल टीम चयन के लिए 20 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 10 बजे ट्रायल किए जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि स्पर्धाओं के लिए 1 जनवरी, 2004 के बाद जन्में खिलाड़ी ही पात्र होंगे, जिसके लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र (कम से कम 5 वर्ष पहले यानि नगर निगम/ग्राम पंचायत द्वारी जारी) में से कोई दो प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों की एक सत्यापित प्रति तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित लुहणु स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स बिलासपुर में उपलब्ध करवाऐं।