Loading...

खेलो इंडिया होस्टल राजपुरा ने जीता 5वां दशमेश कबड्डी कप

By Ankita Published: 16 May 2023, 11:39 AM | Updated: 16 May 2023, 11:49 AM 1 min read

युवाओं को नशे से दूर रखने के मकसद से दशमेश रोटी बैंक ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं

HNN/ नाहन

दशमेश सेवा सोसायटी एवं दशमेश रोटी बैंक के सौजन्य से नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित किए पांचवें दशमेश कबड्डी कप का विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि इजी-वे कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड के गुरतेज संधू विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे।

सोसायटी के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दशमेश सेवा सोसायटी का प्रयास है कि युवाओं को खेलों के क्षेत्रों में बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने के मकसद से कार्य किया जाए जिसके तहत पिछले 5 सालों से लगातार दशमेश सेवा सोसायटी व दशमेश रोटी बैंक पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा है कि पांचवा दशमेश कबड्डी कप का विधिवत समापन हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कैथल हरियाणा को हराकर खेलो इंडिया हॉस्टल राजपुरा की टीम ने पांचवें दशमेश कबड्डी कप पर कब्जा जमाया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सेमी फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया राजपुरा व पांवटा साहिब के बीच खेला गया जिसमें खेलो इंडिया हॉस्पिटल राजपुरा की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया जबकि प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल कैथल हरियाणा व नाहन अकादमी के बीच खेला गया जिसमें कैथल हरियाणा ने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देर शाम दूधिया रोशनी में खेला गया। जिसमें कैथल हरियाणा को हराकर खेलो इंडिया होस्टल राजपुरा की टीम ने जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम किए की।

प्रतियोगिता के विजेता टीम को 31000 रुपए नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया जबकि उप विजेता टीम को 15000 हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर दलबीर सिंह, हरविंदर सिंह, रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, नरेंद्र तोमर, बॉबी बाजवा, सतिंदर कौर, गुरमीत कौर, हरप्रीत कौर, पिंकल आदि उपस्थित रहे।