गगरेट पुलिस ने अवैध खनन पर वसूला 5,000 रुपए जुर्माना
HNN/ ऊना
जिला ऊना के गगरेट क्षेत्र में अवैध खनन के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में गगरेट पुलिस ने स्वां नदी से अवैध रूप से निर्माण सामग्री लाते हुए एक ट्रैक्टर का चालान किया है। पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर चालक से 5000 रुपए जुर्माना वसूला। जानकारी के अनुसार, पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि स्वां नदी से कुछ लोग अवैध खनन ले जा रहे हैं।
जिसके चलते पुलिस की टीम ने स्वां नदी के पास दबिश दी तो मौके से एक जेसीबी को पकड़ा और संचालक से 5000 रुपए का जुर्माना वसूला। उधर, डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी खनन माफिया रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है।