गगरेट में दो युवकों को नशे की पुड़ियां लेकर पकड़ा गया, 2.16 ग्राम हेरोइन बरामद
HNN/ऊना
गगरेट पुलिस ने नशा माफिया के विरुद्ध विशेष अभियान छेड़ा है। इसके तहत पुलिस ने होशियारपुर से नशे की पुड़ियां लेकर लौट रहे दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बावत दोनों युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है।
गगरेट पुलिस का कहना है कि होशियारपुर से नशे का सामान लेकर आने वालों के लिए गगरेट पुलिस ने गगरेट कस्बे में ऐसा बेरीकेड लगाया है कि आए दिन नशा लेकर आने वाले पुलिस का शिकार बन रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को भी शिवबाड़ी के समीप गगरेट पुलिस ने नाका लगाया हुआ था, तो दो युवक मोटरसाइकिल संख्या एचपी 55सी 7832 पर आते दिखाई दिए।
पुलिस को देखकर दोनों युवक घबरा गए। इस पर पुलिस ने जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 2.16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।