Loading...

गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगा कक्कड़ गांव का आदित्य

PRIYANKA THAKUR 1 Jan 2023 1 min read

HNN / हमीरपुर

जिला के उपमंडल सुजानपुर के गांव कक्कड़ के आदित्य चौहान इस साल 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। वह एनसीसी में बतौर सीनियर अंडर ऑफिसर (एसयूओ) कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड का हिस्सा बनेंगे। बता दे कि आदित्य के पिता संजय कुमार गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि माता गृहणी है।

सेंट जोसेफ अकादमी से बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आदित्य वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से गणित विषय में स्नातक कर रहे हैं। पिता संजय ने बताया कि गत दिवस आदित्य सिंह राष्ट्रीय परेड में भाग लेने के लिए दिल्ली विवि से दिल्ली स्थित एनसीसी निदेशालय रवाना हो गए हैं। बेटे का सपना भारतीय सेना में अफसर बनना है।