गणतंत्र दिवस पर इन पुलिस अफसरों को मिलेगा सम्मान, एडीजीपी सतवंत अटवाल को….
HNN / शिमला
देश की सुरक्षा में साहस का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। स्टेट विजिलेंस शिमला एडीजीपी सतवंत अटवाल त्रिवेदी के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा की गई है।
वही, राहुल शर्मा डीएसपी जुन्गा, जितेंद्र सिंह सहायक कमाडेंट जुन्गा, इंद्र दत्त सब इंस्पेक्टर जुन्गा और सुशील कुमार हेड कांस्टेबल स्टेट विजिलेंस को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। डिप्टी कमाडेंट जनरल (होमगार्ड) अनुज तोमर को होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस मेडल दिया जाएगा।
स्टेशन फायर ऑफिसर नितिन धीमान और सब फायर ऑफिसर प्रेम सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए मेडल दिया जाएगा।