गन्ने के खेत से गला-सड़ा बरामद हुआ 27 दिन से लापता व्यक्ति का शव

By Ankita Published: 10 Dec 2023, 3:17 PM | Updated: 10 Dec 2023, 3:17 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत मिलवां गांव में एक गला-सड़ा शव मिला है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलसा अभी तक नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान तेजा (50) पुत्र चरणों राम निवासी मिलवां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, तेजा 12 नवम्बर से घर से लापता था। जिसके बाद अब व्यक्ति का शव मिलवां गांव में एक स्टोन क्रशर के साथ लगते गन्ने के खेत से एक गला-सड़ा शव बरामद हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर और मामले की जाँच शुरू कर दी है।