गर्मी शुरू होते ही दहकने लगे जंगल, कोटला मोलर के समीप भड़की आग
HNN/ नाहन
गर्मी के दस्तक देते ही जंगल सुलगने लगने लगे हैं। बुधवार को कोटला मोलर गांव के निकट अचानक जंगल में आग लग गई, जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसे बुझाने का प्रयास किया और वह इसमें सफल भी हुए। आग से वन संपदा को नुक्सान तो हुआ लेकिन ग्रामीणों ने एक बड़ा नुक्सान होने से बचा लिया।
ग्रामीण धर्मदास ,सूर्यकांत ,रिंकू ,जयप्रकाश, विकास शर्मा, रामदेव, कमलानंद, सुशील, मेला राम ,धनीराम, कैलाश, माया देवी आदि ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो साथ लगते ग्रामीणों के कई बगीचों को काफी नुक्सान हो सकता था।