Loading...

गर्मी से राहत पाने के लिए भारी संख्या में शिमला का रुख कर रहे सैलानी

Ankita • 15 May 2023 • 1 Min Read

दो दिन में इतने वाहन पहुंचे शिमला……..

HNN/ शिमला

मैदानी इलाकों में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है, ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए काफी पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। शनिवार को रविवार को शिमला का रिज मैदान व मालरोड सैलानियों से भरे दिखे। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा से अत्यधिक संख्या में सैलानी गर्मी से बचने के लिए शिमला का रुख कर रहे हैं।

इसके अलावा अन्य राज्यों से भी पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। हर सप्ताह के अंत में सैलानियों की तादाद शिमला में बढ़ जाती है। शिमला के सभी पार्क भी इन दिनों सैलानियों से भरे नजर आ रहे हैं। शहर के पर्यटन विभाग को भी सैलानियों के आने से काफी लाभ रहता है।

सप्ताह के अंत में सैलानियों की ज्यादा संख्या की वजह से पर्यटन विभाग का कारोबार बढ़ जाता है। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को करीब 35,000 वाहन शोघी बैरियर से शहर में आए और गए। करीब 14,000 लोगों ने सर्कुलर रोड से मालरोड पहुंचने के लिए पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया।

शनिवार को 14,000 और रविवार को 12,000 लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया। दो दिन के भीतर 26,000 लोगों ने लिफ्ट से आवाजाही की है। फोटोग्राफी और घुड़सवारी का भी लुत्फ लिया। भारी संख्या में सैलानी रविवार को जाखू मंदिर में भंडारे में भी पहुंचे।

शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस वीकेंड से शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि अगले हफ्ते से शिमला में सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना है। होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग में तेजी आनी शुरू हो गई है।