HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर में एक बच्चे की गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई है। बच्चे के पिता सेमल सिंह ने इस बाबत रामपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, जिला किन्नौर के सांगला के कनाई गांव निवासी सेमल सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि खांसी की शिकायत होने पर 3 फरवरी को वह अपने छह साल के बेटे अरिंदम सिंह को खनेरी अस्पताल लाए थे। जहां पर चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. हरीश नेगी ने बच्चे की जांच करी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डॉक्टर ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया, जहां नर्स ने अरिंदम को एक इंजेक्शन लगाया, लेकिन इंजेक्शन लगते ही अरिंदम बुरी तरह से छटपटाकर कर उठ गया। उसे मुंह से खून निकलने लगा। उसके पिता तुरंत अरिंदर को लेकर डॉ. हरीश नेगी के पास पहुंचा। डॉ. ने तुरंत जांच की तो अरिंदम की हार्ट बीट बहुत ज्यादा थी। जिसके बाद बच्चे को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
शिमला पहुंचाते ही बच्चे को भर्ती कर लिया गया। जिसके बाद बच्चे की हालत नाजुक बनती गई। बच्चे की हृदय रोग विशषज्ञ द्वारा इको कराई गई, जिसमें पता चला कि उसके हार्ट ने पंप करना बंद कर दिया है। जिसके बाद बच्चे को वेंटिलिटर पर रखा गया। 6 फरवरी को शाम 5 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group