Loading...

गलत दिशा से आई थार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक घायल

Shailesh Saini • 13 Jun 2026 • 1 Min Read

पांवटा साहिब में सड़क हादसा, थार चालक के खिलाफ केस दर्ज

हिमाचल नाऊ न्यूज़ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रोहित कुमार निवासी तारुवाला ने बताया कि 12 जून की शाम करीब छह बजे गिल फिलिंग सेंटर के समीप एक थार वाहन तेज रफ्तार में गलत दिशा से आया और डिवाइडर पार करते हुए स्कूटी से टकरा गया।

हादसे में स्कूटी चालक पंकज ठाकुर निवासी भगतपुर, जिला बिलासपुर घायल हो गया। पुलिस ने थार चालक जसप्रीत सिंह निवासी हरिओम कॉलोनी, तारुवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Topics: