लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गले में दर्द और खराश की समस्या बढ़ी, अस्पताल पहुंच रहे लोग

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 2:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमारी की चपेट में आने लग पड़े हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक गले में दर्द, खराश, जुखाम-बुखार, पेट दर्द सभी के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वायरल से पीड़ित मरीज इन दिनों उपचार करवाने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। आपको बता दें कि पहले बारिश होने से तापमान में गिरावट आई जिसके बाद एकाएक मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आ गया।

तापमान में गिरावट और एकदम से बढ़ोतरी होने से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं आइसक्रीम और कोल्डड्रिंक जैसे ठंडे चीजों का सेवन करने से भी लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। राजधानी में मौसम में आए बदलाव के बाद लोग इस तरह की बीमारियों से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना इस तरह के करीब 20 मामले आ रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आईजीएमसी के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. उष्येंद्र शर्मा ने बताया कि आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें तथा एहतियात बरते।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]