Loading...

गश्त के दौरान अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 28 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना दभोटा की टीम ने एक कार से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कार चालक किंदा व मनजोत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव सेरी, नालागढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम भोगपुर गांव में गश्त के लिए तैनात थी। जिस दौरान वहां सभी वाहनों को तलाशी के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने एक कार को तलाशी के लिए रोका। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उन्हें कार में सवार दो युवकों से अवैध तौर पर रखे पिस्टल, दो मैगजीन व 10 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।