गश्त के दौरान चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बड़ा भूईन के पास एक व्यक्ति को 1.302 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान ज्ञान चंद (40) पुत्र डुगलू राम निवासी पिछला ग्रामंग डाकघर शालंग तहसील कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना भुंतर की टीम बड़ा भूईन के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.302 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।