Loading...

गश्त के दौरान चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 24 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना बंजार की टीम ने एक व्यक्ति को 5 किलो 5 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नूप राम (65) पुत्र खिमे राम गांव घलियाड़ (टेचा) कुल्लू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बंजार की टीम टीला पुल के तार स्पेन के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 5 किलो 5 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि की है।