Loading...

गश्त के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 19 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने 440 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नवीन राणा पुत्र शेर बहादुर राणा निवासी नेपाल हाल किरायेदार गांव जटेहड बिहाल डाकघर कटरांई के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम फौजल में सामुदायिक भवन के पास गश्त के लिए तैनात थी। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 440 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।

एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय कुल्लू में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।