Loading...

गश्त के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नूरपुर के बासा वजीरा में एक बाइक सवार युवक को 151 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान अभय निवासी कंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम बासा वजीरा में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका।

इस दौरान उन्हें बाइक सवार के कब्जे से 151 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।