Loading...

गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने दो युवकों को 27 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कालू राम (45) निवासी गांव व डाकघर डोभी तथा चंदन कुमार (30) निवासी गांव व डाकघर दवाडा तहसील कुल्लू के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कुल्लू की टीम बंदरोल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर दो युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी कुल्लू द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।