नशीले पदार्थ चिट्टे के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की है। आरोपी की पहचान फरजान खान के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर थाना शिमला की टीम लालपानी बाईपास पर गश्त के लिए मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने एक कार (एचपी 03सी-1966) को जांच के लिए रोका। जब पुलिस की टीम ने कार चालक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।