Loading...

गश्त के दौरान दो युवकों से बरामद हुई चरस, गिरफ्तार

PARUL • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में गोपालपुर के साथ लगते गुजरेड़ा गांव में पुलिस नारकोटिक्स की टीम ने 106 ग्राम चरस सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान राहुल (25) और कमल (21) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गुजरेड़ा गांव में चरस का कारोबार हो रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने यहां पर गश्त की और दो युवकों को काबू किया। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए।

जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 106 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद एंटी नारकोटिक्स की टीम ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया।

एंटी नारकोटिक्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजिंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में चरस सप्लाई होने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।