लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता, चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

Ankita | 12 फ़रवरी 2023 at 9:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के पतलीकुहल में जाणा संपर्क मार्ग पर पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामचंद पुत्र लोत राम निवासी जाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जाणा संपर्क मार्ग के पास गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक व्यक्ति को देखा जो पुलिस को देखकर घबरा गया था। जब पुलिस को व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से चरस बरामद हुई जोकि 460 ग्राम पाई गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जा रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]