गश्त के दौरान पुलिस ने चरस सहित दबोचा तस्कर
HNN/ कुल्लू
जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में सफलता प्राप्त की है। मामला मनाली में स्थित वोल्वो बस स्टैंड का है, यहां पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आत्मा राम निवासी वार्ड नंबर तीन बंजार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी क गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शरू कर दी है।
जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम वोल्वो बस स्टैंड के समीप गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 35 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी केडी शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।