गश्त के दौरान पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने अप्पर मौहल में एक युवक को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय रणवीर सिंह, निवासी गांव चेष्टा, भुंतर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने नशे के खिलाफ कुल्लू जिले में अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस अप्पर मौहल में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को वहां एक युवक पर शक हुआ।
शक के आधार पर जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 703 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।