Loading...

गश्त के दौरान पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

Ankita • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में फोरलेन पुल के पास गश्त के दौरान पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमर चंद पुत्र टेढा सिंह गांव व डाकघर सचानी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम फोरलेन पुल के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने बजौरा की तरफ से आ रहे व्यक्ति को तलाशी के लिए रुकवाया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 810 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी एएनटीएफ हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।