HNN/शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस ने आनी के एक युवक से 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान सतपाल निवासी केंशल, डाकघर लगौटी, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात को पुलिस की टीम एसआई मोहन जोशी की अगुवाई में रामपुर से नोगली तक गश्त पर तैनात थी। जिस दौरान पुलिस ने देर रात करीब 11:35 बजे वजीर बावड़ी पुल के पास खड़ी एक ऑल्टो कार (संख्या एचपी 92-1678) को शक के दायरे में लेते हुए कार चालक को तलाशी के लिए बोलै तो वह घबरा गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी और कार चालक के कब्जे से 6.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया साथ ही आगामी कार्यवाही भी शुरू की। चंद्रशेखर कायथ डीएसपी रामपुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





