HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में वन विभाग रंगस की टीम ने अवैध रूप से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी सहित तीन वन तस्करों को पकड़ा, जबकि अन्य दो आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग द्वारा तीनों तस्करों से एक लाख 28 हजार 32 रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। आरोपियों की पहचान सुरजीत, अशोक और तिलक राज निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, विभाग की टीम ने गश्त के दौरान इन वन तस्करों को पकड़ा। जिसके बाद टीम ने मौके पर काटी गई खैर की लकड़ी और वाहन को कब्जे में ले लिया। रंगस बीट में जंगल पी-32 नौहंगी में खैरों के पेड़ों को काटते समय वन काटू विभाग के हत्थे चढ़े हैं। मौके पर पांचवीं श्रेणी का एक, चतुर्थ श्रेणी का भी एक व तृतीय श्रेणी के चार खैर कटे पाए गए। जिसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर ही इन तस्करों से संयुक्त रूप से 1,28,032 रुपये बतौर जुर्माना राशि नकद वसूल की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार और संबंधित बीट के वनरक्षक अर्जुन कुमार ने कहा कि डैमेज रिपोर्ट के आधार पर उपरोक्त धनराशि बतौर जुर्माना वन विभाग ने नकद वसूल कर ली है। साथ ही खैर की लकड़ी को मौके पर पकड़ी जीप में लादकर विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि जुर्माना वसूलने के बाद तीनों आरोपियों को छोड़ दिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





