HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के इंदौरा में पुलिस की टीम ने एक नशा तस्कर को 11.11 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान पुनीत महाजन पुत्र तरसेम लाल, निवासी नागाबाड़ी, तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम डाह क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे रोजाना की तरह गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने डाह के पास पैदल आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका।
जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उससे 11.11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।

