गश्त के दौरान हेरोइन सहित काबू किए 2 युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में पुलिस थाना बड़सर की टीम ने 29 ग्राम हेरोइन सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान रजत शर्मा निवासी गांव लठवाल लदरौर तहसील भोरंज तथा अजीत सिंह निवासी गांव खुठारी तहसील भोरंज के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गलू क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने भागने का प्रयास कर रहे दो युवकों को देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही दोनों युवकों को काबू किया और उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।