गांधी जयंती के अवसर पर नाहन में स्कूली विद्यार्थियो ने निकाली प्रभात फेरी

NAHAN-3.jpg

उपायुक्त सुमित खिमटा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन किए भेंट

HNN/ नाहन

गांधी जयंती के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभात फेरी भी निकाली गई। उपायुक्त सुमित खिमटा ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। दिल्ली गेट से होकर हिंदू आश्रम, बड़ा चौक से होकर गुन्नुघाट होते हुए प्रभात फेरी चौगान में संपन्न हुई।

प्रभात फेरी में राजकीय शमशेर व.मा.पा. नाहन, रा. कन्या व.मा. पा. नाहन, जवाहर नवोदय विद्यालय, एनसीसी तथा अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को इस अवसर पर रिफरेशमेंट भी वितरित किये गए।

उपायुक्त ने अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई। इससे पूर्व उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भेंट किये। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी पुष्प भेंट किये। उपायुक्त ने कहा कि आज ही के दिन 2 अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरूआत की गई थी।

इस अभियान के परिणामस्वरूप वर्तमान में हमारा देश ‘‘स्वच्छ भारत’’ की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर आज जिला की सभी 259 पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्राम सभा में स्वच्छता को प्रमुखा से स्थान दिया गया है।