गांधी जयंती पर आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 250 लोगों की करी जांच
चिकित्सा अधिकारी ममता जैन बोली सफाई और स्वास्थ्य का है गहरा नाता
HNN/नाहन
गांधी जयंती के अवसर पर जिला सिरमौर आयुष विभाग के द्वारा रामाधौन गांव में स्वास्थ्य सिविल लगाया गया। लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजन जसवाल ने शिरकत करी। इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ममता जैन ने बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता को भी बेहतर इलाज की प्राथमिकता में शामिल किया।
उन्होंने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए न केवल घर की बल्कि आसपास के क्षेत्र की सफाई भी रखनी चाहिए। इस मौके पर आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारी मनोज ठाकुर मिडवाइफ इंदिरा देवी आदि के द्वारा शिविर में आए 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ममता जैन के द्वारा आयुर्वेद के महत्व को बताते हुए इस पद्धति से कैसे स्वस्थ रहा जाए उसके उपाय भी बताए।

आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों को शुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट तथा दवाई आदि बिल्कुल निशुल्क प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी राम रहाटक के द्वारा मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना तथा वात्सल्य मिशन आदि की जानकारी भी लोगों को दी गई।
इस मौके पर ग्राम प्रधान रामकुमार शर्मा ने आयुष विभाग तथा बाल संरक्षण विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों का स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया। आयोजित शिविर में ग्राम उप प्रधान तथा पंचायत सदस्य मुख्य रूप से शामिल रहे।