गांधी जयंती पर वेश्य सभा की आयोजित हुई विशेष बैठक
29 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती बोले विनय गुप्ता
HNN/नाहन
गांधी जयंती के उपलक्ष में वेश्य सभा द्वारा हिन्दू आश्रम में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान विनय कुमार गुप्ता द्वारा की गई। वेश्य सभा द्वारा आयोजित इस विशेष बैठक में गांधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा भारत की आजादी में उनके योगदान को स्मरण किया गया। साथ ही उनके बताए गए अहिंसा, स्वदेसी एवं स्वच्छता के मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया।

इस बैठक में हर वर्ष की भांति महाराजा अग्रसेन की जयंती 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रथम नवरात्रे 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, ध्वजारोपण व हवन प्रातः 8.30 बजे किया जाएगा। इस वर्ष जयंती पर समाज के प्रतिष्टि व्यक्तियों को एवं अग्र समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी समानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महिला विंग द्वारा रंगोली व बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता व युवा विंग द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 29 अक्टूबर 2023 को शाम के समय हिन्दू आश्रम नाहन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रधान विनय कुमार गुपता, प्रकाश जैन, योगेश गुप्ता, भूपेश बंसल, राकेश गर्ग, अजय बंसल, शकुन गुप्ता, संजय गर्ग, विपिन जैन, विजय जैन, दर्शन लाल आर्या, दिग्विजय गुप्ता, सरोज बंसल, निति अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।