लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गांव की पेयजल समस्या बारे तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

SAPNA THAKUR | 5 जून 2022 at 12:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

शाठली गांव में चल रहे पानी के विवाद को लेकर ग्राम पंचायत भड़ेच के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान मदन मोहन के नेतृत्व में तहसीदार जुन्गा से भेंट की। प्रधान मदन मोहन ने बताया कि शाठली गांव में लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे है और शाठली गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाले प्राकृतिक स्त्रोत का पानी क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा बेचा जा रहा है।

प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार जुन्गा से आग्रह किया कि पानी संबधी विवाद को शीघ्र निपटाया जाए तथा पानी बेच रहे व्यक्ति को तुरंत रोका जाए ताकि शाठली गांव के लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सके। नायब तहसीलदार जुन्गा ललित कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस बारे शीघ्र ही गहनता से जांच करके समस्या का समाधान किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रतिनिधि मंडल द्वारा ज्ञापन की एक प्रति पुलिस चौकी जुन्गा के मार्फत डीएसपी शिमला को भी शीघ्र कार्यवाही करने हेतू प्रेषित की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]