गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत जलाड़ी गांव में एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ मारपीट करने का मामला समाने आया है। पीड़िता मीनाक्षी पत्नी मनीष कुमार ने इस बाबत पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है।
शिकायतकर्ता के आधार पर नादौन पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कि बताया अपने ही गांव के उक्त व्यक्ति ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की है।
पीड़ित महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। वहीं उक्त आरोपी का कहना है कि महिला द्वारा उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे है। लिहाज़ा पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।