Loading...

गांव में भेड़ चोर गिरोह सक्रिय, अंधेरे का फायदा उठाकर गौशालाओं से चुरा रहे….

SAPNA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में चोर इन दिनों पशुपालकों की भेड़-बकरियों पर हाथ साफ करने में लगे हुए हैं। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोर पशुशाला के दरवाजे तोड़ रहे हैं जिसके बाद वह इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पशुपालक इसकी शिकायतें लेकर पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक यह चोर गिरोह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है।

वहीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामला मंडी जिले के बल्ह में नगर निगम के वार्ड नंबर-14 बैहना गांव का है। यहाँ 7 दिन पहले बैहना गांव के हेम राज व हेम सिंह की गौशाला से 2-2 भेड़े, शुक्रवार रात को बैहना गांव के ही कृष्ण चंद की गौशाला से एक भेड़ और उसके बाद रविवार रात को फिर से चोर बैहना गांव में घुस आये।

इस दौरान यहाँ से चोर गांव के रुपिया की 2 भेड़ उड़ा कर ले गए। परिवार के सदस्य जब पशुशाला में पहुंचे तो देखा कि दो भेड़े गायब थी जिसे देखकर उनके भी होश उड़ गए। वही इसकी शिकायत पुलिस थाना में भी दर्ज करवाई गई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि की है।