गांव स्तर पर लोगों को जोड़ा जाएगा- प्रवीण तोमर
जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करेगा कोली समाज
HNN/नाहन
प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में कोली समाज नाहन मंडल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासचिव प्रवीण तोमर ने की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की व्यापक चर्चा हुई। जोन अध्यक्षों ने भी इसमें खुलकर अपने विचार सांझा किए।
महासचिव प्रवीण तोमर ने कहा कि जिला चुनावों के बाद सभी जोन अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य करें और ग्रामीण स्तर पर बैठकें शुरू करें। ताकि संगठन से सीधे तौर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।
बैठक में मौजूद नाहन के जोन अध्यक्ष जी. एस. पंवार और बर्मापापड़ी जोन के अध्यक्ष प्रताप सिंह व नाहन मंडल के महासचिव प्रवीण तोमर ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मंडल प्रधान से अगली बैठक जल्द से जल्द करवाने का आग्रह किया। ताकि संगठन के कार्यो को समय रहते परवान चढ़ाया जाए।