Loading...

गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की मौत, एक घायल

SAPNA THAKUR • 13 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में आधी रात को पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है जिसे गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 279, 337, 304A के तहत केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार, देर रात को शिमला के नेरवा में यह हादसा पेश आया है। प्रकाश पुत्र देवीराम और भोप सिंह पुत्र मस्त राम गांव टिक्करी तहसील नेरवा गाड़ी (HP 08A-5475) में सवार होकर नेरवा के साथ लगते हीरा से टिक्करी गांव की ओर जा रहे थे। इसी बीच कोटनूनाला के समीप पहुंचे तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा दोनों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी नेरवा ले जाया गया। यहां पर चालक प्रकाश की मौत हो गई जबकि दूसरे को आईजीएमसी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों मतदान करने के बाद वापस लौट रहे थे कि तभी यह हादसा पेश आया।