लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गाड़ी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

PRIYANKA THAKUR | 24 नवंबर 2022 at 4:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल करसोग में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान संतराम पुत्र सोहन लाल उम्र 38 वर्ष गांव चमोला तथा जयंती पुत्र सेवादास उम्र 40 वर्ष गांव शाना के रूप में हुई है। वही , नंदलाल पुत्र कलीराम घायल है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार तीनो लोग गाड़ी में सवार होकर कही जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी पांगणा के समीप शाना-माना जाने वाली सड़क पर पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। जब हादसे की सूचना आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को मिली, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों को खाई से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले आए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]