Loading...

गाड़ी सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Anjali • 11 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रोहड़ू के समीप जुब्बल में दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान राहुल और नरेंद्र के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम प्रोठी पेट्रोल पंप के पास गश्त पर तैनात थी।

गश्त के दौरान पुलिस ने जुब्बल में गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। गाड़ी में दो युवक सवार थे, जो पुलिस को देखकर हड़बड़ा गए। जब पुलिस को दोनों युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने गाड़ी समेत दोनों युवकों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवकों से 1.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।