लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गाड़ी से पकड़ा चिट्टा, हिरासत में लिए 2 युवक

SAPNA THAKUR | 6 दिसंबर 2022 at 4:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी से चिट्टा पकड़ा है। मामले में पुलिस द्वारा दो युवकों तुषार वधवा निवासी भवौर साहिब और साहिब बाली निवासी कलसेड़ा (नंगल) रूपनगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जब डीसी चौक के पास गश्त कर रही थी तो गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी में दो युवक सवार है जिनके पास नशे की खेप है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया। इस दौरान गाड़ी में दो युवक सवार थे जिनके कब्जे से 7.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एसपी अर्जित सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाडी में सवार दो युवकों से नशा बरामद हुआ है। बताया कि मामले में दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]