Loading...

गाड़ी से बरामद हुई अवैध शराब, मामला दर्ज

By PARUL Published: 30 Mar 2024, 2:09 PM | Updated: 30 Mar 2024, 2:11 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के तहत रामपुर गांव में पुलिस ने एक गाड़ी से पांच पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी गाड़ी के चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान त्रिभुवन नाथ निवासी बसंत विहार रक्कड़ काॅलोनी जिला ऊना के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ऊना संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने रामपुर गांव में एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। तभी कार सवार व्यक्ति पुलिस को देख कर घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी से पांच पेटी शराब की बरामद हुई, जिनमें 60 बोतल शराब की पाई गई। एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी का चालक शराब से जुड़े कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद उन्होंने मामले में आगामी कार्यवाही शुरू की।