Loading...

गानवी में इस दिन आयोजित होगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर…

By PARUL Published: 12 Mar 2024, 10:20 AM | Updated: 12 Mar 2024, 10:40 AM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर बुशहर की गानवी पंचायत में द हंस फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 मार्च को सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

परियोजना समन्वयक ताशी नेगी द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शिविर में नेत्र जांच के बाद रोगियों को दवाइयां और चश्में भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में 15/20 के कूट, फांचा, जघोरी, लबाना और क्याव सहित अन्य गांवों के मरीजों की जांच की जाएगी।

उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मरीज अपनी पुरानी पर्ची भी साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए 9816658507 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।