Loading...

गाय का हुआ सिजेरियन ऑपरेशन, पेट में ही हो गई थी बछड़े की मौत

PARUL • 25 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के गांव तलोटी खटनोल में एक गाय का सिजेरियन प्रसव किया गया है। बताया जा रहा है कि पशुपालक विनय कुमार की गाय के पेट में ही बछड़े की मृत्यु हो गई थी। जिस कारण गाय की जान को भी खतरा हो गया था। इसलिए पशु चिकित्सा अधिकारी तारा देवी, डॉक्टर सुनील शर्मा और अक्षय धवन पशु चिकित्सा अधिकारी देवला, जिला शिमला की संयुक्त टीम ने गाय का सिजेरियन ऑपरेशन किया और मृत बछड़े को बाहर निकाल कर गाय की जान बचाई।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर की टीम ने पहले गाय के गर्भावस्था का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें एहसास हुआ कि गर्भाशय लगभग 90 से 180 डिग्री की असामान्य स्थिति से घूम गया है इसलिए डॉक्टर ने प्रसव के लिए गाय को टीके लगाए गए लेकिन गर्भाशय में घुमाव ज्यादा होने के कारण गाय के स्वास्थ्य को खतरा महसूस हुआ।

जिस कारण डॉक्टर ने गाय की स्थिति को देखते हुए पशु चिकित्सक की टीम के सहयोग से तुरंत ही गाय का सिजेरियन ऑपरेशन किया, जिसमें गाय का बछड़ा मृत पाया गया लेकिन गाय की जान बचा ली गई। हालांकि अब गाय की स्थिति सामान्य है।